Big ED Reshuffle: देशभर में 84 अफसरों के तबादले

191

Big ED Reshuffle: देशभर में 84 अफसरों के तबादले

नई दिल्ली: जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मुख्यालय से जारी ताजा आदेश के मुताबिक, देशभर के 84 उप निदेशक (DD) और सहायक निदेशक (AD) स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इस लिस्ट में रायपुर जोनल ऑफिस का नाम भी प्रमुखता से शामिल है, जो पिछले कुछ सालों से हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच का केंद्र बना हुआ है।

दरअसल, रायपुर जोनल ऑफिस में लंबे समय से तैनात सहायक निदेशक टीएल मीणा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब अहमदाबाद जोनल ऑफिस की जिम्मेदारी सौंपी गई हैगौरतलब है कि टीएल मीणा की जगह अब दिव्येंदु मान रायपुर जोनल ऑफिस में मोर्चा संभालेंगे। दिव्येंदु मान फिलहाल गुवाहाटी जोनल ऑफिस में पदस्थ थे। जांच के जानकारों का मानना है कि रायपुर में चल रहे संवेदनशील मामलों (जैसे महादेव सट्टा ऐप और राइस मिल घोटाले) की गंभीरता को देखते हुए दिव्येंदु मान की नियुक्ति रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है।

IMG 20260403 WA0025

बता दें कि रायपुर जोनल ऑफिस पिछले 2-3 सालों से लगातार सुर्खियों में है। कई आईएएस अधिकारियों और बड़े कारोबारियों के खिलाफ चल रही जांच के बीच नए अधिकारियों की पदस्थापना से जांच और कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है।