
MP News: 2 नए राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्य शासन ने गजट में अधिसूचना प्रकाशित की
भोपाल: राज्य शासन में राज्य सूचना आयोग में दो नए राज्य सूचना आयुक्त को नियुक्त करने संबंधी अधिसूचना गजट में जारी कर दी है।
राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के राजपत्र में जारी इस अधिसूचना के अनुसार आलोक नागर और राजेश भट को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही अब राज्य सूचना आयोग मध्य प्रदेश में वर्तमान में पदस्थ मुख्य सूचना आयुक्त और 5 सूचना आयुक्त हो गए हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य सूचना आयुक्त का कार्यकाल उस तारीख से, जिसको कि वह अपने पद ग्रहण करते हैं, 3 वर्ष या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, इनमें से जो भी पूर्वत्तर हो, होगा।





