क्रिप्टो में निवेश करने का झांसा देकर बैंककर्मी से 2.80 लाख ठगे

105

क्रिप्टो में निवेश करने का झांसा देकर बैंककर्मी से 2.80 लाख ठगे

भोपाल: कमला नगर इलाके में निजी बैंक के कर्मचारी को जालसाजों ने क्रिप्टो करंसी में निवेश करने के नाम पर जालसाजों ने 2.80 लाख रुपए की चपत लगा दी। पुलिस ने इस मामले में मोबाइल धारक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर अकल सिंह के मुताबिक नेहरू नगर में रहने वाले 38 वर्षीय राहुल सोनाने बैंककर्मी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास एक एप का लिंक आया था। जिसे उन्होंने इंस्टाल कर लिया था। एप में बताया गया था कि वह क्रिप्टो करंसी में पांच हजार रुपए निवेश करते हैं, तो 25 हजार रुपए मिलेंगे। लालच में आकर पहले उन्होंने पांच हजार रुपए निवेश किए तो उन्हें रकम एप बढ़ी हुई दिखाई देने लगी। लगातार लालच में आकर उन्होंने अलग-अलग किस्तों में करीब 2.80 लाख रुपए निवेश कर दिए। अब फोन पर बातचीत करने वाला व्यक्ति कह रहा है कि उन्हें एक हजार रुपए की राशि जमा करना पड़ेगी, तब जाकर उन्हें जमा रकम मिल सकेगी। संदेह होने पर उन्होंने थाना पुलिस को लिखित में शिकायत कर दी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।