
देहदान और अंगदान करने वाले नागरिकों के परिजनों का होगा सम्मान, कॉलेजों में चलेगा जागरुकता अभियान
भोपाल: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा के अनुरुप देहदान, हृदय, लीवर, गुर्दा दान करने वाले नागरिकों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। देहदान करने वाले नागरिकों के पार्थिव शरीर को गॉर्ड आॅफ आनर भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए कॉलेजों में जनजागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
देहदान करने वाले नागरिकों के परिजनों को 26 जनवरी, पंद्रह अगस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा। देहदान अथवा हृदय, लीवर,गुर्दा दान करने वाले नागरिकों के लिए दान के समय शासन की ओर से विशेष कॉरिडोर की व्यवस्था की जाएगी ताकि दान में किसी प्रकार की देरी न हो
देहदान, अंगदान के लिए आम नागरिकों को जागरुक करने उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों में जागरुकता अभियान चालाने के लिए सभी शासकीय, अशासकीय कॉलेजों के प्राचार्यो को निर्देशित किया है। महाविद्यालयों में प्रचार-प्रसार और जागरुकता कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी कर विभाग को भेजने को कहा गया है।





