Navkar Mahamantra Chanting Event : विश्व शांति के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप!

120

Navkar Mahamantra Chanting Event : विश्व शांति के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप!

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया!

Ratlam : जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गोनाइजेशन (जीतो) के रतलाम चैप्टर द्वारा आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम में हजारों लोग जुटे। कार्यक्रम में प्रातः 8.01 से 9.36 बजे तक एक साथ विश्व शांति और बंधुत्व का भाव लेकर नवकार महामंत्र का जाप किया गया।

WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.46.44

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहें। जाप में उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री जयवंत कोठारी एवं भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन और मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जीतो रतलाम चैप्टर के चेयरमेन इंदरमल जैन ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम संयोजक अशोक भाणावत ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्व के 120 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप हो रहा हैं, जो जीतो रतलाम चैप्टर के लिए गर्व की बात है।

WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.46.44 1

इस अवसर पर जीतो रतलाम चैप्टर के संचालक मंडल की और से मुकेश जैन, जयंत जैन, निर्मल लुनिया महेंद्र बोथरा, अशोक बरमेचा, राजकमल जैन ने कार्यक्रम के लाभार्थी जीतो चेअरमेन इंदरमल जैन का बहुमान किया। कार्यक्रम के दौरान संगीता जैन द्वारा जैन भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां भी दी गई।

समापन से पूर्व नवकारसी का आयोजन किया गया, इसमें बिबड़ौद सेवा मंडल ने सेवाएं दी। नवकार महामंत्र जाप में जीतो महिला विंग भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन चीफ सेक्रेटरी मुकेश जैन ने तथा आभार जयंत जैन ने माना!