RCL में अब तक 42 मैचों में 8586 रन, 612 चौके और 730 छक्कों के साथ 23 बल्लेबाजों ने लगाएं अर्धशतक! 

88 इनिंग में 526 विकेट, रिकॉर्ड दर्शकों की संख्या में आयोजित मैच!

103

RCL में अब तक 42 मैचों में 8586 रन, 612 चौके और 730 छक्कों के साथ 23 बल्लेबाजों ने लगाएं अर्धशतक! 

Ratlam : शहर के पोलो ग्राउंड में स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से शहर की खेल प्रतिभाओं के सृजन के उद्वेश्य से रतलाम चैंपियन लीग RCL का चौथा सीजन अपनी लोकप्रियता के साथ हजारों दर्शकों की मौजूदगी सेमीफाइनल के रोमांचक मैच खेले गए। समिति संयोजक विकास कोठारी, यतेन्द्र भारद्वाज, सचिव जयेश राठौर ने बताया कि आज प्रतियोगिता में सेमी फाइनल मुकाबले खेले गए। मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। मुख्य अतिथि चैतन्य कश्यप मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति रतलाम चैंपियंस लीग क्रिकेट खिलाड़ियों में सबसे चर्चित प्रतियोगिता रहती हैं। जिसमें रतलाम के खिलाड़ियों को पूर्ण मौका मिलता हैं। चैतन्य कश्यप ने कहा कि टूर्नामेंट तो बहुत किए जाते है लेकिन अब हमें प्रशिक्षण केंद्रों की जरूरत हैं रतलाम में खेल प्रशिक्षकों से मैं आव्हान करता हुं कि युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा तो वह रतलाम का नाम देश दुनिया में रोशन करेंगे।

IMG 20260410 WA0045

रतलाम में जब क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रचलन नहीं था तब हमारे मार्गदर्शक हिम्मत कोठारी ने विधायक ट्रॉफी के नाम से गली-मोहल्लों की खेल प्रतिभाओं को संवारने का मौका दिया था। चेतना खेल मेला के माध्यम से भी विद्यार्थियों से कई खिलाड़ियों ने रतलाम नगर का नाम देश प्रदेश में रोशन किया। अतिथि के रूप में अनिल पिपाड़ा निमंत्रण डेवलपर्स, राजेश पगारिया समाजसेवी, नरेंद्र जोशी संपादक नई दुनिया, डॉ. संजय पाण्डेय, स्थानीय संपादक दैनिक भास्कर रतलाम, योगेश शर्मा यूनिट हेड दैनिक भास्कर, मुकेश पगारिया जैन सोशल ग्रुप, विजय काठेड़ समाजसेवी, संस्था राम राम के संस्थापक शैलेंद्र सिंह पंवार, मप्र. लिपिक संघ सचिव जयपाल सिंह कुशवाह की गरिमामय मौजूदगी में हुआ।

IMG 20260410 WA0044

अतिथियों ने किया RCL विजेता उपविजेता ट्रॉफी का अनावरण!

खेले गए प्रथम मैच खतम इलेवन वि हिंद टाइटंस के बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 104 रन 5 विकेट पर बनाए। राजेंद्र सिंह चंद्रावत ने 29 रन 15 बालों पर, 4 गगन भेदी छक्के के साथ, खत्म इलेवन के गेंदबाज गौरव चौधरी 2 विकेट, हिंद टाइटन के प्रतीक और विक्रम की पारी भी मैच नहीं बचा सकी। दूसरा मैच फाइनेंस सर्किल वि इंडियन गोल्ड के मध्य खेला गया 10 ओवर में फाइनेंस सर्किल ने 104 रनों का लक्ष्य दिया शक्ति घोषर ने शानदार 24 बालों पर 55 रन, अनिल निनामा 28 की शानदार बल्लेबाजी दूसरी पारी खेले हेतु इंडियन गोल्ड के बल्लेबाज 7 ओवर में 49 रन पर सिमट गई। गेंदबाज प्रबल गौतम ने 3 विकेट के साथ घातक गेंदबाजी की मेन ऑफ द मैच शक्ति घोषरे रहें। लं फाइनल में खतम इलेवन पहुंच गई, क्वालीफायर मैच रंशं ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर की उपस्थिति में स्कोरर दिग्विजय सिंह कमेंट्री मालवा के प्रसिद्ध कवि चंचल चौहान, सिद्धू फेम, योगेंद्र सिंह जादौन, गोविंद मालवीय रहें।

सभी मैचों के मेन ऑफ द मैच काचच‌चं उच्च नगद पुरस्कार 500 रुपए स्व श्रीमती श्यामा महेंद्र जी ओझा की स्मृति में प्रदान किए गए। इस अवसर पर महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय , देव शंकर पांडे, मनीष शर्मा, दीपक मईड़ा, प्रिंस बना , अविनाश शर्मा, असीम ओझा, चेतन शर्मा, लवकेश जोशी, राजेंद्र राठौर, सुरेंद्र जोशी, राकेश परमार, अनुज शर्मा, पायलट पुरोहित, अनार सिंह कुंपावत, महेश सोलंकी आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहें!