
दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन
Mumbai: दिग्गज गायिका आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 7 दशकों से अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली आशा ताई का 92 की उम्र में निधन हो गया. उनके बेटे आनंद ने खबर दी है कि राष्ट्रीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में कल 4 बजे अंतिम संस्कार होगा.
बीते काफी समय से आशा भोसले की तबीयत नाजुक थी और बीते शनिवार को गायिका की हालत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
*ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय सिंगर*
आशा भोसले पहली भारतीय सिंगर थीं जो ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई थी. उन्हें पद्मभूषण से भी नवाजा गया था. गायिका ने 20 से ज्यादा भाषाओं में गाना गाया था. गिनीज बुक में आशा ताई का नाम दर्ज है. उन्होंने करियर में 12000 से अधिक गाने गाए हैं.





