Trains Affected Due to Block : अजमेर मंडल के अजमेर-चित्तौड़गढ़ खंड में ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित!

212

Trains Affected Due to Block : अजमेर मंडल के अजमेर-चित्तौड़गढ़ खंड में ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित!

 

Ratlam : उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अजमेर- चित्तौड़गढ़ खंड में झरवासा-बंदनवारा स्टेशनों के मध्य ब्लॉक लिए जाने के कारण रतलाम मंडल से चलने/गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार पांडेय के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है, रिशेड्यूल होने वाली ट्रेनें:-

IMG 20260414 WA0063

1.14 अप्रैल 2026 को इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14802 इंदौर- जोधपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। 2.14 अप्रैल 2026 को जोधपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14801 जोधपुर- इंदौर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं!