MP Board Result 2026 : सीएम डॉ मोहन यादव 15 अप्रैल को घोषित करेंगे एमपी बोर्ड परिणाम!

10वीं-12वीं का परिणाम पूरक परीक्षा की व्यवस्था अब खत्म, 7 मई से बोर्ड की द्वितीय परीक्षा होगी जिसमें फेल पास सभी को मिलेगा मौका!

269

MP Board Result 2026 : सीएम डॉ मोहन यादव 15 अप्रैल को घोषित करेंगे एमपी बोर्ड परिणाम!

राजेश सोनी की रिपोर्ट

Bhopal : माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा वर्ष 2026 के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम कल यानी 15 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही मंडल द्वारा इस बार छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करते हुए पारम्परिक पूरक परीक्षा प्रणाली को समाप्त करते हुए द्वितीय परीक्षा की प्रक्रिया चालू की है जिसमें फेल और पास दोनों तरह के विद्यार्थी सम्मिलित हो सकेंगे। 15 अप्रैल को प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री निवास पर प्रायोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम जारी किए जाएँगे।

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मण्डल ने कई पोर्टल्स पर परिणाम उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही मण्डल ने छात्रों के लिए बेहतर अवसर प्रदान करते हुए पुरानी पूरक परीक्षा व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। पहले हाईस्कूल में अधिकतम दो विषय एवं हायर सेकेण्डरी में एकविपय में फेल छात्र ही पूरक परीक्षा दे सकते थे। जबकि जब द्वितीय परीक्षा के तहत छात्रों को समान अवसर मिलेगा। नई व्यवस्था के अनुसार जो छात्र किसी विषय में अनुत्तीर्ण है तो उसे उसी विषय की परीक्षा देना होगी। वहीं जो छात्र पास है वे भी अपने अक सुधारने के लिए स्वेच्छा से किसी भी विषय में शामिल हो सकते है।

IMG 20260414 WA0044

परिणाम में बेहतर अंक होंगे मान्य!

द्वित्तीय परीक्षा के बाद जारी की जानेवाली अंकसूची मुख्य परीक्षा की तरह ही होगी। बोर्ड के अनुसार छात्र के मुख्य परीक्षा और द्वितीय परीक्षा में जो भी बेहतर परिणाम होगा वही अंतिम रूप से मान्य किया जाएगा। इससे छात्रों को अपना परिणाम सुधारने का सीधा लाभ मिलेगा!

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे समत्व भवन से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम सिंगल क्लिक से जारी करेंगे। 16 लाख से अधिक छात्र आधिकारिक वेबसाइटों, MPBSE, mpresults.nic.in या MPBSE मोबाइल ऐप पर अपने रोल नंबर का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं।