Ujjain Lokayukta’s Action : रतलाम में रिश्वत लेते हुए पटवारी कैलाश को लोकायुक्त ने रंगें हाथों पकड़ा!

963

Ujjain Lokayukta’s Action : रतलाम में रिश्वत लेते हुए पटवारी कैलाश को लोकायुक्त ने रंगें हाथों पकड़ा!

Ratlam/Seelana: जिले के सैलाना में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सैलाना तहसील में 1 पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त ने कार्रवाई के तहत आरोपी पटवारी कैलाश वाडख्या (हल्का नंबर 26, सैलाना) को आवेदक से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उसके कक्ष में पकड़ा।

 

बता दें कि आवेदक जितेंद्र पाटीदार, निवासी ग्राम अडवानिया, तहसील सैलाना ने 10 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता ईश्वरलाल पाटीदार के नाम पर सैलाना एवं बागरियों की खेड़ी में लगभग 5 हेक्टेयर कृषि भूमि है। भूमि के सीमांकन (नपती) के लिए 22 जनवरी 2026 को लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया गया था। लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जब आवेदक ने पटवारी से संपर्क किया तो उसने काम के बदले रुपए की मांग की थी। पटवारी ने पहले 30 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी जिसे बाद में कम कर 27 हजार रुपए कर दिया गया। इसमें से 3 हजार रुपए पहले ही ले लिए गए थे, जबकि शेष राशि लेने के दौरान लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया।

महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में लोकायुक्त टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप प्लान किया। जैसे ही आरोपी ने आवेदक से 20 हजार रुपए की रिश्वत ली टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टीम के सदस्य हितेश ललावत, विशाल रेशमिया, उमेश एवं श्याम शर्मा शामिल रहें!