ACB ने BEO को घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

113
र

ACB ने BEO को घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिक्षा विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने BEO को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि BEO ने रुके हुए वेतन के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर वेतन जारी नहीं किया जा रहा था। यह मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड का है। एमएस जीकीपाली स्कूल के शिक्षक निरंजन बरिहा की शिकायत पर ये कार्रवाई की गयी है।

प्रार्थी निरंजन बरिहा ने एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की थी कि वह पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली जिला सारंगढ़ में शिक्षक है। माह मार्च में उनका स्वास्थ्य खराब होने से वह स्कूल में ही पदस्थ अपने साथी मुकेश सोना के साथ रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में ईलाज कराने के लिये गये थे, जिस कारण स्कूल देरी से पहुंचने पर खंड शिक्षा अधिकारी बरमकेला नरेंद्र जांगड़े द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था जिसका जवाब दोनों शिक्षकों ने दिया था, लेकिन उनका माह मार्च का वेतन रोक दिया गया।दोनों शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र जांगड़े से मिलने गए तो दोनों का वेतन निकालने के एवज में 5000-5000 रुपए के हिसाब से 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।

mediawala.in 


Lokayukt Trap: नगर पालिका का बाबू ₹40000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, निलंबन से बहाली की एवज में मांग रहे थे रिश्वत


प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत का सत्यापन कराने पर सही पाया गया व रिश्वत लेनदेन में संकुल समन्वयक संजय चौहान की भी संलिप्तता पाई गई। ट्रैप आयोजित कर प्रार्थी से खंड शिक्षा अधिकारी बरमकेला नरेंद्र जांगड़े व उनके सहयोगी संकुल समन्वयक संजय चौहान को 10,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।