
पिछले 14 माह के श्रम से बदल रही शिवना नदी की तस्वीर – विधायक विपिन जैन
डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर । शिवना शुद्धिकरण अभियान के 131वें दिन सभी श्रमदानी नदी किनारे एकत्रित हुए और पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ श्रमदान कार्य में जुट गए । श्रमदानियों ने नदी के भीतर जमा प्लास्टिक कचरे, पॉलीथीन,बोतलें एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालकर उचित स्थान पर एकत्रित किया । साथ ही नदी के आसपास फैले गाजर घांस,कचरे को भी साफ कर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का प्रयास श्रमदानियों द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि शिवना शुद्धिकरण अभियान पिछले 14माह से लगातार जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ रहा हे और प्रति रविवार को आमजन,समाजसेवी व निरंतर आने वाले श्रमदान नए उत्साह के साथ शिवना नदी को प्रदूषण मुक्त करने में अपना योगदान दे रहे हैं । श्री जेन ने आगे कहा कि यह शिवना शुद्धिकरण का अभियान निरंतर तब तक चलेगा जब तक शिवना नदी साफ,स्वच्छ और सुंदर नहीं हो जाती हे ।

रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 131 वे दिन श्रमदान करने वालों में विधायक श्री विपिन जैन, समाज सेवियों में सर्वश्री रमेश सोनी,भंवरलाल प्रजापत, हेमराज खाबिया,बालकृष्ण दवे,अनुज भंडारी,मुकेश गुर्जर (पूर्व सैनिक) अमलावद गांव से कैलाश कुमावत, राजकुमार जोशी,महिला नेत्रीयों में रफत पयामी, सोनाली जैन,इष्टा भाचावत, राखी सत्रावाला,कौशल्या त्रिवेदी,अर्पिता गुर्जर,

कांग्रेसजन मे सर्वश्री राजनारायण लाड़,विकास दशोरा,राजेश फरक्या,संजय नाहर,रमेश ब्रिजवानी,आमीन खान,सादिक गोरी,रमेश कुमावत,राकेश सेन,संजय बारोट,राजेश चौधरी, नितनेश बसेर,ऋषिराज लाड़,प्रिंस सत्रावाला,आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।






