Chhattisgarh Plane Crash:छत्तीसगढ़ में बड़ा विमान हादसा, पायलट और को-पायलट की मौत …

263

Chhattisgarh Plane Crash: छत्तीसगढ़ में बड़ा विमान हादसा, पायलट और को-पायलट की मौत …

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह विमान काफी नीचे उड़ता हुआ दिखाई दिया था, जिसके बाद पहाड़ियों की तरफ से धुएं का गुबार उठता नजर आया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर और एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. सोमवार को आरा पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए निजी चार्टर्ड विमान हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि विमान पहाड़ी के ऊंचे हिस्से से टकरा गया था, जिसके बाद इसमें भीषण आग लग गई. हादसे के बाद प्रशासन द्वारा की गई .प्राप्त सूत्रों के अनुसार  विमान उड़ा रहे पायलट और उनके को-पायलट दोनों की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई है. विमान में इन दोनों के अलावा कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं, इसकी जांच अभी की जा रही है. घटना स्थल से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उनमें विमान का मलबा धू-धू कर जलता दिखाई दे रहा है.

हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी लाल उमेद सिंह समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. चूंकि दुर्घटना घने जंगल और पहाड़ी इलाके में हुई है, इसलिए बचाव दल को मलबे तक पहुंचने और शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं.

बताया जा रहा है कि विमान काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था और अचानक नियंत्रण खोने या खराब मौसम की वजह से सीधे आरा पहाड़ी की ढलान से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के परखच्चे उड़ गए और पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया. प्रशासन अब विमान के मालिकाना हक और इसके उड़ान भरने के रूट के बारे में तकनीकी जानकारी जुटा रहा है ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.