DSP की सरकारी रिवाल्वर से गोली चलने से हुई मौत 

117
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

DSP की सरकारी रिवाल्वर से गोली चलने से हुई मौत 

 

चंडीगढ़: पंजाब के फगवाड़ा शहर में आज उस समय सनसनी फैल गई जब DSP योगेश कुमार शर्मा की सरकारी रिवाल्वर से ही गोली चलने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस स्टेशन सदर फगवाड़ा के पास स्थित उनके सरकारी क्वार्टर में हुई।

बताया जा रहा है की गोली उनके सीने में लगी जिसके बाद उन्हें तुरंत जालंधर के जोहल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी योगेश कुमार हाल ही में ANTF पंजाब से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ में AGCMS, BOI में तैनात किए गए थे।

एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा के अनुसार सुबह DSP योगेश कुमार अपनी सरकारी रिवाल्वर को साफ कर रहे थे तभी अचानक से गोली चल गई जो कि उनकी छाती पर लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।