JP Nadda : दस घंटे की यात्रा में पार्टी संगठन की बैठक महत्वपूर्ण

महाकाल के दर्शन और देवास के कार्यक्रम के बाद इंदौर में पार्टी मंथन 

994

 

Indore : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज इंदौर आ गए। उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी सुबह इंदौर आ गए। BJP अध्यक्ष आज इंदौर में प्रदेश की राजनीति पर संगठन के साथ विचार मंथन करेंगे। सुबह एयरपोर्ट पर उतरकर वे 12 बजे तक उज्जैन पहुंचेंगे और भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। उसके बाद जेपी नड्डा देवास के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 4 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर पहुंचेंगे।

नड्‌डा के आगमन को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार को प्रदेश संगठन महामंत्री मुरलीधर राव ने इंदौर में इस संबंध में बैठक ली। बैठक में संबंधितों की जवाबदेही तय करने के साथ कई मुद्दों पर उन्होंने पदाधिकारियों से भी चर्चा की। उज्जैन के लिए रवाना होने के दौरान उनके स्वागत को लेकर एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर चौराहा व मरीमाता चौराहा तक के 10 किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह स्वागत मंच लगाए गए हैं।

इंदौर पहुंचने के बाद नड्‌डा भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के गणेश धाम कॉलोनी स्थित निवास पर जाकर उनकी दिवंगत माताजी शुभांगी देवी को श्रदा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद 4.40 बजे भाजपा कार्यालय पर पहुंचेंगे और दो बैठकें लेंगे। शाम 7 बजे वे भाजपा कार्यालय से रवाना होकर 8 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक, नड्डा भाजपा कार्यालय पर वे दो घंटे रुकेंगे और प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्षों के अलावा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे। नड्‌डा का यह दौरा इस नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि वे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के चौथे कार्यकाल में सत्ता व संगठन से पहली बार ऐसे किसी पार्टी संगठन से रूबरू होंगे। वे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम से भी पहली बार मिलेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पार्टी महासचिव, कैलाश विजयवर्गीय सहित वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

इससे पहले 2019 में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदौर आए थे, तब भी उन्होंने दो बैठकें ली थी। इस बार भी दो बैठकें लेंगे। पिछली बार उनकी बैठकों के बाद फरवरी 2020 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह हटे और इसके बाद सरकार गिर गई थी।

 

तीन सौ से ज्यादा मंच बने

जेपी नड्‌डा के स्वागत को लेकर पार्टी के झंडे की थीम पर भगवा और हरे रंग के पर्दो से पूरे कार्यालय को सजा दिया है। राउंड टेबल एवं कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। कार्यालय पर फूलों से साज सज्जा की गई। एमवायएच रोड, गांधी प्रतिमा, राजकुमार ब्रिज, डीआरपी लाइन मार्ग तथा न्यू जीडीसी कॉलेज, रामचंद्र चौराहा, इंदौर वायर, वीआईपी रोड, गोल चौराहा पर किया जाएगा। इसके लिए इन मार्ग से जुडे विधानसभा के कार्यकर्ताओं को स्वागत की जिम्मेदारी तय की गई है। पूरे स्वागत मार्ग में नड्‌डा गाडी से नहीं उतरेंगे।