
Met CM and Other Leaders : सीएम, प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से विप्लव जैन ने की मुलाकात!
Ratlam : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने भोपाल और उज्जैन में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। नेताओं ने विप्लव जैन को युवाओं के बीच संगठन को और प्रभावी बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं विप्लव जैन ने भी भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ पार्टी के लिए कार्य करते हुए नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे!







