Big Action of Collector Ujjain: पर्यवेक्षक निलंबित, जिला समन्वयक को सेवा समाप्ति का नोटिस, 13 परियोजना अधिकारियों की 2 वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश

2 BMO की सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल टिप्पणी अंकित करने के आदेश 

75
Suspend

Big Action of Collector Ujjain: पर्यवेक्षक निलंबित, जिला समन्वयक को सेवा समाप्ति का नोटिस, 13 परियोजना अधिकारियों की 2 वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश

उज्जैन। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने गुरुवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति व पोषण समिति की विशेष बैठक में पोषण अभियान की समीक्षा में अनुपस्थित पर्यवेक्षक श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव का निलंबन करते हुए जिला समन्वयक श्री रोहित हिरवे की सेवा समाप्ति के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही 13 बाल विकास परियोजना अधिकारियों की दो दो वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही के लिए नोटिस जारी किया गया है। इनमें श्रीमती अर्चना दलाल, श्रीमती प्रीति कटारा, श्रीमती रीना सोलंकी, श्रीमती नीलम सेठिया, श्रीमती अनुपमा मंडावी, श्री मनोज जाट , श्री मुकेश वर्मा, सुश्री प्रियंका जायसवाल, श्रीमती ज्योत्सना दीक्षित, श्रीमती सुलोचना सेनी पर्यवेक्षक, श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव,श्रीमती प्रेमलता ठाकुर पर्यवेक्षक , श्रीमती हितेश कुंवर पर्यवेक्षक के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग दो बीएमओ डॉ शिवराज कौशल और डॉ श्री वर्मा के विरुद्ध सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल टिप्पणी दर्ज करने के लिए भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आदेशित किया गया है। कलेक्टर द्वारा आगामी समीक्षा बैठक के पूर्व लक्षित प्रगति सुनिश्चित करने हेतु समस्त अधिकारियों को मैदानी क्षेत्र में सुबह से पहुंचकर लगातार सुधार हेतु आदेशित किया है तथा सुधार न आने पर कठोर कार्यवाहीं की चेतावनी दी है।