
Collector Inspects : कलेक्टर ने तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण!
Ratlam : कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह गुरुवार को जावरा तहसील कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंची थी उन्होंने तहसील न्यायालय के लंबित राजस्व प्रकरणों, नामांकन, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरण देखे एवं समय सीमा में प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान SDM श्रीमती रचना शर्मा, Naib Tehsildar वैभव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने जावरा के नगर परिषद हाल का निरीक्षण कर वहां लाइब्रेरी खोलने के लिए फर्नीचर, किताबें, विद्युत इत्यादि आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए!






