Weather Update: उत्तर, पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भारत में बारिश, MP में गर्मी से अभी राहत

406

Weather Update: उत्तर, पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भारत में बारिश, MP में गर्मी से अभी राहत

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी हवाओं का दबाव बढ़ गया है लगभग पूरे भारत में हवाएं पश्चिम से उत्तर – पूर्व, मध्य, दक्षिण तक बह रही हैं। इससे अधिकांश राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

हवाओं से उत्तर भारत में अधिकतम तापमान कश्मीर के श्रीनगर में 20, हिमाचल के शिमला में 14, उत्तराखंड के देहरादून में 26, लद्दाख के लेह में बर्फबारी के साथ माइनस 4, दिल्ली में 33, पंजाब के अमृतसर में 32, हरियाणा के करनाल में 29 डिग्री तक आ गया है। अलावा राजस्थान में भी गर्मी से राहत है यहां जयपुर में अधिकतम तापमान 36 आ गया है।

आज दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पूर्वी पंजाब, हरियाणा, और यूपी के आधे हिस्से में तेज बारिश का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में गर्मी से अगले 4 दिन हल्की राहत रहेगी। कल गर्मी बहुत कम हो सकती है। कल अधिकतम तापमान इंदौर में 38 से 35, भोपाल में 38 से 34, ग्वालियर में 37 से 34 और जबलपुर में 39 से 37 डिग्री तापमान रहेगा। ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर बेल्ट में बारिश रहेगी, इंदौर में हल्की या छिटपुट बारिश तेज हवाओं संग हो सकती है। 6 मई से गर्मी फिर अंगड़ाई लेगी।

आज दक्षिण में चेन्नई में भारी बारिश का अनुमान है। अलावा आंध्रा के पूर्वी भाग में भी भारी वर्षा हो सकती है। दक्षिण महासागर में पश्चिमी और पूर्वी हवाओं के बीच बादल फंसे हुए हैं।