मैहर-कटनी नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में तेंदुए की मौत,MP में औसतन हर तीसरे दिन एक तेंदुए की मौत

121

मैहर-कटनी नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में तेंदुए की मौत,MP में औसतन हर तीसरे दिन एक तेंदुए की मौत

गणेश पांडे की विशेष रिपोर्ट 

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में मैहर-कटनी नेशनल हाईवे पर सोमवार को झुकेही गांव के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक अल्पवयस्क डेढ़ वर्ष की मादा तेंदुए की मौत हो गई है। मैहर वनमंडल की मैहर रेंज के अंतर्गत झुकेही गांव के पास हाईवे पर तेंदुआ मृत पाया गया।

यह लगभग डेढ़ वर्ष की एक मादा तेंदुआ थी। प्राथमिक जांच में मामला अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। घटना के बाद वन विभाग ने वन अपराध पंजीबद्ध कर विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है। मौके पर डॉग स्क्वाड और तकनीकी संसाधनों से जांच की गई।

*फेक्ट फाइल*

* आरटीआई (RTI) के आंकड़ों के अनुसार मप्र में जनवरी 2025 से फरवरी 2026 तक के 14 महीनों में कुल 149 तेंदुओं की मौत हुई है जो औसतन हर तीसरे दिन एक तेंदुए की मौत को दर्शाता है।

* जनवरी 26 से अप्रैल के बीच ही 36 तेंदुओं की जान गई।

* तेंदुओं की मौत के मुख्य कारण:31% मौतें सड़क हादसों में (लगभग 46 मौतें)।24% मौतें प्राकृतिक कारणों (बुढ़ापा, बीमारी) से।21% मौतें आपसी संघर्ष के कारण। 8 तेंदुओं की मौत करंट लगने से हुई।