Collector’s Order: अनियमितता पर उप यंत्री एवं सहायक यंत्री नगर पालिक निगम देवास की दो-दो वेतन वृद्धि रोकी

90

Collector’s Order: अनियमितता पर उप यंत्री एवं सहायक यंत्री नगर पालिक निगम देवास की दो-दो वेतन वृद्धि रोकी

देवास: कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने सौंपे गये दायित्वों में लापरवाही बरतने, कर्तव्य के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता तथा अनियमितता पर उपयंत्री नगर पालिक निगम देवास जितेंद्र सिसोदिया एवं सहायक यंत्री नगर पालिक निगम देवास सौरभ त्रिपाठी की आगामी दो वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी है। कार्यवाही आयुक्त नगर पालिक निगम देवास के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।