
Collector Inspects Census Operations : कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण!
Ratlam : भारत सरकार के गृह मंत्रालय के जनगणना कार्य निदेशालय के आदेश के परिपालन में भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य 1 मई से 30 मई 26 तक जिले में किया जा रहा है।
राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से संपादित किए जाने हेतु कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह द्वारा जिले में निरीक्षण किया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा बुधवार को नामली क्षेत्र में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों, सुपरवाइजर एवं फील्ड ट्रेनर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं नागरिकों को जनगणना के लिए प्रगणकों को सही-सही जानकारी देने के लिए जागरूक किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर, एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर, तहसीलदार रतलाम ग्रामीण आशीष उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे!





