
SDM and Tahsildar Conduct Inspection : एसडीएम व तहसीलदार ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण!
Ratlam : रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है।
गुरुवार को एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर ने प्रेस्टीज वेयरहाउस एवं तहसीलदार रतलाम शहर ऋषभ ठाकुर ने धराड़ केन्द्र क्रमांक 1 स्थित गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान तौल कांटों का सत्यापन किया गया तथा किसानों से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए!





