
पढ़ना जारी रखें

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक निर्देश जारी किए गए। ग्राम सुठी निवासी यशवंतसिंह द्वारा स्वयं की कृषि भूमि पर आने जाने का रास्ता खुलवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर तहसीलदार सितामऊ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह कोटड़ी निवासी हिम्मतसिंह द्वारा क्रमोन्नति वेतन दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया गया, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी मंदसौर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
पिपलिया मंडी निवासी बालुराम द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर तहसीलदार सितामऊ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में भावांतर योजना का लाभ दिलवाने, ड्रोन सर्वे करवाने, भूमि की रजिस्ट्री करवाने, नामांतरण हेतु एनओसी जारी करवाने, कृषि भूमि का रास्ता खुलवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।