
मानव अधिकारों पर केंद्रित 12 वीं लघु फिल्म प्रतियोगिता: 3 से 10 मिनट का एक वीडियो दिला सकता है 2 लाख रुपये
भोपाल: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा “NHRC India Short Film Competition 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर के नागरिकों से मानव अधिकार विषय पर लघु फिल्में आमंत्रित की गई हैं।
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार लघु फ़िल्म 3 से 10 मिनट की होना चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख 50 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपये का रखा गया है। इसके अलावा कुछ चयनित फिल्मों को विशेष सम्मान और अन्य नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली फिल्म 3 से 10 मिनट की होनी चाहिए। मानव अधिकारों पर आधारित फिल्म हिंदी या किसी भी अन्य भारतीय भाषा में बनाई जा सकती है, लेकिन उसमें अंग्रेजी सबटाइटल होना जरूरी रहेगा।
इच्छुक प्रतिभागी अपनी फिल्म 30 जून 2026 तक गूगल ड्राइव लिंक के माध्यम से [email protected] पर भेज सकते हैं। प्रतियोगिता से जुड़ी विस्तृत जानकारी और नियम राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की वेबसाइट https://nhrc.nic.in पर उपलब्ध हैं।





