
Ratlam SBI Pensioners Association Holds Meeting : रतलाम स्टेट बैक पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, एसोशिएशन के वार्षिक सम्मेलन पर बनी सर्वसम्मति!
Ratlam : भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार सुबह एक बैठक वरिष्ठ समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त अधिकारी तरनीप्रकाश व्यास (अहमदाबाद) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए निर्णय पारित किए गए। मौजूद सदस्यों ने सबसे पहले पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन शीघ्र आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई तथा इसके पश्चात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक से क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर चर्चा करने के लिए एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश तिवारी, सचिव भूपेंद्र चेचानी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मौजूद सदस्यों ने यह भी प्रस्ताव रखा कि क्षेत्रीय प्रबंधक को रतलाम आए 1 वर्ष हो चुका है और वह शीघ्र ही सभी पेंशनर्स को बुलाकर उनसे मुलाकात करें। पूर्व सचिव आरएन विजयवर्गीय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधक को वर्ष में 1 बार पेंशनर्स को आमंत्रित करते हुए नियमानुसार चर्चा करना चाहिए तथा एसोसिएशन का अधिवेशन आहूत करने हेतु देवानंद खत्री, राजेश डारिया को शीघ्र ही दिनांक एवं स्थान तय कर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को अवगत कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि एसपी अमित कुमार को आमंत्रित करने का दायित्व एसोशिएशन के सदस्य नरेश सकलेचा एवं रिषीराज दूबे को सौंपा गया। बैठक में महेंद्र डोडिया, प्रशांत शोचे, विमल मारू, किशोर चौधरी, प्रसाद प्रभु, भूपेंद्र डोसी आदि मौजूद सहित अन्य सदस्य मौजूद थे!






