SP Transfers Thana Prabharis : एसपी ने किए थाना प्रभारियों के तबादले, 4 निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी!

168

SP Transfers Thana Prabharis : एसपी ने किए थाना प्रभारियों के तबादले, 4 निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी!

Ratlam : जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कार्यकुशलता एवं विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 4 निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक गायत्री सोनी को औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक विक्रम चौहान को माणक चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक प्रकाश गडरिया को जावरा थाना प्रभारी एवं निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया को बाजना थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जल्द ही कार्यभार संभालेंगे!