
Damoh News: पथरिया क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 2 मासूम बच्चों की मौत
दमोह से महेंद्र परिहार की रिपोर्ट
दमोह: जिले के पथरिया थाना अंतर्गत जैरथ चौकी क्षेत्र में जहरीला पदार्थ के सेवन या दुर्गंध के कारण दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है.घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार दामोदर लोधी की 10 वर्षीय पुत्री भावना और डोमन लोधी का 6 वर्षीय पुत्र समीर लोधी रात में सोए थे. लेकिन सुबह दोनों सोए हुए लगातार मिले। परिजन दोनों बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया ले गए, जहां से उन्हें दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया. जिला अस्पताल में ड्यूटीरत डॉक्टर बहादुर सिंह ने चेकअप और ईसीजी के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही जेरठ चौकी प्रभारी गोपाल सिंह, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
एक दिन पूर्व भी इसी परिवार की महिला को दुर्गंध के कारण डॉक्टर मनीष पटेल के यहां भर्ती किया गया था फिर भी परिवार के लोगों ने कोई सीख नहीं ली और घर में जो अनाज रखा था उसमें सल्फास की गोली रखी गई थी और बाजू वाले कमरे में कूलर चल रहा था जिससे कि दुर्गंध पूरे कमरे में फैलती रही और साँसों में पहुंचती रही जिसके कारण यह हादसे की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि सच क्या है ?





