Bhopal News: महिला ने लगाए ससुर और जेठ पर प्रताड़ना के आरोप, केस दर्ज

65
Minor Raped
Rape of Minors

Bhopal News: महिला ने लगाए ससुर और जेठ पर प्रताड़ना के आरोप, केस दर्ज

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने ससुर और जेठ पर प्रताड़ना, मारपीट और मकान खाली कराने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ज्योति भदौरिया पत्नी प्र्रदीप भदौरिया ने पुलिस में शिकायत की, इस पर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ससुराल पक्ष लंबे समय से उन्हें घर खाली करने के लिए परेशान कर रहा था। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के साथ मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि ससुर राम बहादुर भदौरिया, जेठ सुभाष भदौरिया और पूनम भदौरिया ने उनके साथ अभद्रता की तथा मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पीड़िता ने जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।

महिला का कहना है कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध हैं, जिन्हें पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला आयोग में भी की है।