Simhasth-2028: धीमी गति से कार्य करने वाली एजेंसी पर कार्यवाही करें-संभागायुक्त आशीष सिंह ने उज्जैन में मार्ग चौड़ीकरण कार्य का पैदल निरीक्षण किया

163

Simhasth-2028: धीमी गति से कार्य करने वाली एजेंसी पर कार्यवाही करें-संभागायुक्त आशीष सिंह ने उज्जैन में मार्ग चौड़ीकरण कार्य का पैदल निरीक्षण किया

उज्जैन: सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने नियमित निरीक्षण के तहत सोमवार को मार्ग नगर निगम के माध्यम से किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यो का निरीक्षण किया।

इस दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने चौड़ीकरण कार्य में धीमी गति होने से निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी को हिदायत देते हुए निगम आयुक्त को ब्लेक लिस्टेड करने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Image 2026 05 18 at 11.06.34

संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के पहले मार्ग चौड़ीकरण के कार्यो में जरूरी निर्माण कार्य तेजी गाति से किए जाएं।

सोमवार को नियमित निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने सुबह पैदल भ्रमण करते हुए निर्माण कार्यो की वास्तविकता जांची।

निरीक्षण के दौरान ढांचा भवन एमआर-4 दारू गोदाम मार्ग चौड़ीकरण कार्य, नानाखेड़ा चौराहा से शांति पैलेस तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य, केटीएम शोरूम से शांतिनगर होकर नीलगंगा चौराहा तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2026 05 18 at 11.06.33 1

संभागायुक्त श्री सिंह ने शांतिनगर क्षेत्र में कार्य की धीमी गति होने पर निर्माण एजेंसी पर नाराजगी जताते हुए नगर निगम आयुक्त श्री मिश्रा को संबंधित एजेंसी पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि सिंहस्थ के लिए प्रचलित कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए जरूरी है कि निर्माण कराने वाले विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर कार्य की प्रगति की जानकारी लें।

तीन शिफ्ट में कार्य करने के लिए निर्माण एजेंसी को दिए निर्देश

संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि अगले महिने से वर्षा ऋतु प्रारंभ हो जाएगी। इसके पहले आवश्यक कार्य पूर्ण करना जरूरी है। इसके लिए निर्माण एजेंसी को तीन शिफ्ट मे काम शुरू करने के निर्देश दे और निरीक्षण अधिकारी भी फील्ड मे लगातार देखे की काम गति कम नही हो।

जिससे वर्षा के दौर में कार्य प्रभावित भी न हो और परेशानी भी नही रहे।

इस दौरान कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी को प्रचलित निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा रखने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि सुरक्षा को लेकर लापरवाही की गई तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही तय की जाएगी।