धार में भोज उत्सव समिति का आव्हान – 721 साल बाद भोजशाला में शुक्रवार दोपहर में होगी सामूहिक अखंड पूजा, प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित की

20

धार में भोज उत्सव समिति का आव्हान – 721 साल बाद भोजशाला में शुक्रवार दोपहर में होगी सामूहिक अखंड पूजा, प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित की

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

धार। धार में भोज उत्सव समिति के आव्हान पर 721 साल बाद भोजशाला में शुक्रवार दोपहर में सामूहिक अखंड पूजा होगी। इसी बीच प्रशासन ने आज शांति समिति की बैठक आयोजित की।

721 साल बाद भोजशाला में शुक्रवार को होने वाली सामूहिक अखंड पूजा को लेकर भोज उत्सव समिति द्वारा आव्हान किया गया। दरअसल 15 मई को उच्च न्यायालय के फैसले के बाद पहला शुक्रवार 22 मई को आ रहा है।

इधर प्रशासन ने आज शांति समिति की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर राजीव रंजन मीना एवं एसपी सचिन शर्मा ने उच्चतम न्यायालय के फैसले का अक्षरशः पालन किए जाने का संकल्प दोहराया। साथ ही नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, सचिन शर्मा (एसपी)-

 

सभी धार के नागरिक से मीडिया बंधुओं से आगंतुकों से धर्मगुरुओं से अपील करता हूँ की शांति, भाईचारा, सौहार्द और विधि का जो शासन है वो बना के रखे। इसके लिए माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जो पिछले समय में निर्णय दिया गया है वो हम सभी पे बाध्यकारी है जिसका अक्षरशः हमको पालन करना है। हमें ये सुनिश्चित करना है कोई भी ऐसी धार्मिक गतिविधि जो जिसकी अनुमति नहीं है या कोई नई ऐसी परंपरा जो अब तक नहीं की जाती है उसकी शुरुआत नहीं की जाएगी। ऐसी कई सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारियां प्राप्त हो रही है जहाँ पर कुछ लोग भ्रामक जानकारी भड़काऊ चीजें ये आपत्तिजनक पोस्ट जो डाल रहे हैं। हम लोग ये सुनिश्चित करेंगे, उन पर नजर रखने के अलावा उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हम लोग करेंगे। जो भी ऐसे लोगों के बहकावे में आ रहे हैं, उनसे भी मैं ये अपील करता हूँt की माननीय उच्च न्यायालय के जो निर्देश है वो बहुत ही साफ है, बहुत ही स्पष्ट है तो हमारे लिए भी ये बहुत जरूरी हो जाता है कि हम नियमों का पालन करें और इस आने वाले शुक्रवार सभी समुदायों से सभी संप्रदायों से सभी लोगों से हम अपील करते हैं कि आप शासन प्रशासन का सहयोग करें और हम लोग ये सुनिश्चित करेंगे आने वाले समय में किसी भी प्रकार से कोई भी ऐसी धार्मिक गतिविधि जो विधि विरुद्ध है या जिसकी अनुमति नहीं है, वो यहाँ पर ना हो।

इधर भोज उत्सव समिति ने 721 वर्ष बाद शुक्रवार को पूजा का अधिकार मिलने पर सकल हिन्दू समाज से 12 बजे शुक्रवार को धान मंडी में एकत्रित होंगे। उसके पश्चात जुलूस की शक्ल में भोजशाला पहुंचकर एक बजे महाआरती का लाभ लिया जाएगा।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, अशोक जैन (संरक्षक भोज उत्सव समिति)-

 

इस समय पूरा धार का सकल हिंदू समाज माँ सरस्वती मंदिर भोजशाला में जाकर पूजा अर्चना करेगा और महाआरती करेगा क्योंकि 721 साल बाद शुक्रवार यहाँ आया है। शुक्रवार के दिन न्यायालय ने हमारे पक्ष में फैसला दिया और न्यायलय के फैसले के बाद शुक्रवार आ रहा है इसलिए हिंदू समाज सकल हिंदू समाज माँ की पूजा अर्चना करेगा, महाआरती करेगा। धान मंडी चौराहे से माँ सरस्वती मंदिर भोजशाला में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग पहुंचेंगे। माँ की पूजा अर्चना की जाएगी।

अशोक जैन ने कहा कि हर शुक्रवार के दिन हिंदू समाज ने डंडे खाएं हैं। जब भी बसंत पंचमी आई शुक्रवार के दिन संघर्ष हुआ है और इसलिए यह शुक्रवार हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यह पहली बार न्यायालय ने हमारे पक्ष में फैसला दिया है कि 365 दिनों पूजा अर्चना करेंगे। इसलिए शुक्रवार के दिन हमने चुना है। यह शुक्रवार हमारा स्वाभिमान का प्रतीक है।