National Ayurveda Convention Organised : आयुर्वेद महासम्मेलन का 120वां स्थापना दिवस मनाया, चिकित्सा शिविर में 145 मरीजों की जांच!

61

National Ayurveda Convention Organised : आयुर्वेद महासम्मेलन का 120वां स्थापना दिवस मनाया, चिकित्सा शिविर में 145 मरीजों की जांच!

 

Ratlam : अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन नई दिल्ली के 120वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेद सम्मेलन रतलाम द्वारा 80 फीट रोड स्थित जूस सेंटर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम गायत्री परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया।

IMG 20260525 WA0048

शिविर में करीब 145 मरीजों के ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष वैद्य डॉ. आई.पी. त्रिवेदी ने कहा कि महासम्मेलन वर्ष 1907 से आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार, शिक्षा-प्रशिक्षण और जनस्वास्थ्य संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद पद्धति राष्ट्र को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्था के सचिव वैद्य आर.एस. सोनी ने बताया कि आयुर्वेद पद्धति सस्ती होने के साथ रोगों को जड़ से समाप्त करने में प्रभावी है। कार्यक्रम में आयुर्वेद विशेषज्ञों के योगदान को भी स्मरण किया गया।

IMG 20260525 WA0049

इस अवसर पर आर.एस. सोनी, जगदीश उपाध्याय सहित अन्य अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। शिविर में डॉ. डीसी राठौर, डॉ. एम.एस. चौहान, डॉ. दिलीप पड्या, डॉ. सुरेंद्र पुरोहित, डॉ. भानु प्रताप सोनगरा, डॉ. निर्मला डांगी, ज्योत्सना सालवी, गोपाल सिंह तोमर, महेश गोयल, किशोर चौधरी एवं मनोज बरमेचा ने सेवाएं दीं। गायत्री परिवार के प्रमुख ट्रस्टी पातीराम शर्मा द्वारा चिकित्सकों का सम्मान किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ!