बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में हादसा: बाघ के हमले से महिला की मृत्यु, CM डॉ. यादव ने मृतक के परिजन को 25 लाख रुपये की सहायता के दिए निर्देश

घायलों के नि:शुल्क उपचार और आवश्यक मुआवजे के लिए किया निर्देशित

117
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में हादसा: बाघ के हमले से महिला की मृत्यु, CM डॉ. यादव ने मृतक के परिजन को 25 लाख रुपये की सहायता के दिए निर्देश

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत ग्राम खेरवा टोला, जिला उमरिया में बाघ के हमले में एक महिला की मृत्यु और कुछ नागरिकों के घायल होने पर दु:ख व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि फुलबाई पति पहलू पाल की दु:खद हादसे में मृत्यु हो गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हमले में मृतक के परिजन को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। घायलों के नि:शुल्क उपचार और आवश्यक मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में बाबा महाकाल से दिवंगत की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।