Mystery Murder Cracked : दोस्त ने ही दोस्त की टामी से की थी हत्या, शराब पार्टी के बहाने बुलाकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने महज 6 दिनों में सुलझाई गुत्थी!

एस पी ने स्वयं किया था घटनास्थल का दौरा!

64

Mystery Murder Cracked : दोस्त ने ही दोस्त की टामी से की थी हत्या, शराब पार्टी के बहाने बुलाकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने महज 6 दिनों में सुलझाई गुत्थी!

राजेश सोनी की रिपोर्ट!

Jhabua : जिले के बामनझीरी मोड़ पर 18 मई को मिले शांतु पारगी के शव के अंधेकत्ल का झाबुआ पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर हत्या के आरोप में मृतक के दोस्त दिनेश उर्फ दितिया मोरी निवासी चंवरापाड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब पार्टी के बहाने सुनसान जगह ले जाकर टामी से हमला कर हत्या करना कबूल किया है।

IMG 20260526 WA0076

क्या था मामला?
17 मई को चंवरापाड़ा निवासी ईश्वर पारगी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई शांतु पारगी लापता है। तलाश के दौरान 18 मई को शांतु का शव बामनझीरी क्षेत्र में मिला था। चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 35/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद थाना पेटलावद में अज्ञात के विरुद्ध अपराध क्रमांक 239/2026 धारा 103(1) BNS के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया।

IMG 20260526 WA0074

ऐसे खुला राज!
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देवेंद्र पाटीदार ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया था एएसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया व एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में टीआई निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं। पुलिस जांच में सामने आया था कि मृतक को आखिरी बार उसके दोस्त दिनेश मोरी के साथ देखा गया था। घटनास्थल से शराब के क्वार्टर, पानी की बोतलें व अन्य साक्ष्य मिले थे संदेह के आधार पर 23 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दिनेश को हिरासत में लिया। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि शांतु उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर आता-जाता था। इसी बात से नाराज होकर उसने शराब पार्टी के बहाने शांतु को बामनझीरी के सुनसान इलाके में बुलाया और टामी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी को पकड़ने में टीआई निर्भयसिंह भूरिया, सउनि प्रहलादसिंह चुंडावत, विजेन्द्र यादव, हर्ष केमा, अनिल अमलियार, मोतीलाल, कान्तीलाल पारंगी, विकास, वेरसिंह, राजेन्द्र परिहार, राहुल मुझाल्दा, रविन्द्र बर्डे एवं सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा!

IMG 20260526 WA0074