Weather Update: आज तेलंगाना से कर्नाटक तक तेज़ बारिश, MP में 30 मई से 3 जून तक क्षेत्रवार बारिश

116

Weather Update: आज तेलंगाना से कर्नाटक तक तेज़ बारिश, MP में 30 मई से 3 जून तक क्षेत्रवार बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मानसून पूर्व की बारिश का नया रूप पूर्व दिशा के बजाय उत्तर -पूर्व दिशा से है। बादलों का जत्था यूपी, बिहार, झारखण्ड, बंगाल, ओडिसा और छग के रस्ते तेलंगाना, आंध्रा में तेज़ बारिश करते हुए कर्नाटक में प्रवेश कर रहे हैं। बादलों का यह रुख कर्नाटक के साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु को भी आंशिक प्रभावित करते हुए अरब सागर से यमन, ओमान जाकर पश्चिमी हवाओं में शामिल हो रहे हैं। इससे पश्चिमी बादलों का बल बढ़ेगा। इधर, बंगाल की खाड़ी में भी बादलों की जमावट पूर्व और उत्तर दिशा से बनती जा रही है जो दक्षिण राज्यों को प्रभावित करेंगे।
मध्य प्रदेश में 30 मई से उत्तर- पूर्व के बादल ग्वालियर से मानसून पूर्व की वर्षा शुरू करेंगे, जो फिर 31 को जबलपुर, भोपाल और 1 जून से इंदौर सहित दक्षिण पश्चिम हिस्से में बारिश करेगा। गर्मी का तांडव 31 मई से कम होने लगेगा।
उत्तर भारत में पश्चिमी बादलों की निरंतरता बन गई है जो कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से पूर्व दिशा में चल रहे हैं। इससे उत्तरी प्रदेशों में बारिश बर्फ़बारी की सम्भावना रहेगी। यूपी, बिहार से होते हुए ये असम अरुणाचल में भी बारिश कर रहे हैं।
भारत की पूर्व दिशा से मानसूनी बादलों की आवक तेज़ हो गई है। फिलीपींस के समुद्र में नया चक्रवात बन रहा है जो अभी 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार में है, लेकिन दिशा तय नहीं है।