IPS अंशिका वर्मा जिन्होंने बच्चे के किडनैपरों को 48 घंटे में पकड़ कर बच्चे को छुड्वाया !

27

IPS अंशिका वर्मा जिन्होंने बच्चे के किडनैपरों को 48 घंटे में पकड़ कर बच्चे को छुड्वाया !

IPS ऑफिसर बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्माजिन्होंने 48 घंटे के अंदर मासूम बच्चे को बदमाशों के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया.

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में तीन दिनों से गायब बच्चे को बरामद कर लिया गया है। बच्चा बरेली के प्रसिद्ध मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर के कर्मचारी रमन का डेढ़ वर्षीय बेटा था। अपहरण के कारण बरेली में हंगामा मचा हुआ था। पुलिस की टीमों को बच्चे की बरामदगी में लगाया गया था। पुलिस ने दो किडनैपरों योगेश कन्नौजिया और पवन सिंह को पकड़ा हैं। बरेली पुलिस के एनकाउंटर में दोनों को पकड़ा गया है। दोनों की टांगों में गोली लगी है। इस मामले में अंशिका वर्मा ने कहा है कि आरोपी इस बच्चे कहीं बेचने जा रहा था।

यूपी में बरेली एसपी साउथ अंशिका वर्मा जिस छोटे से बच्चे को लिए हैं उसकी उम्र मात्र डेढ़ साल है जिसे बेचने के लिए किडनैप किया था लेकिन अंशिका और उनकी टीम ने जिस तरह बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया उसकी बदौलत 48 घंटे में डेढ़ साल का ऋषभ न केवल छुड़ा लिया गया बल्कि दोनों आरोपी एनकाउंटर में पकड़ लिए गए। मनोना धाम में काम करने वाले परिवार का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। उसके भाई गायब हो गया। पुलिस ने 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और करीब 20 हजार नंबर ट्रेस किए। तब जाकर आरोपियों के बारे में पता चला और फिर उनके मूवमेंट को ट्रैक किया गया। पुलिस की 5 टीम उनका पीछा कर रही थी। आरोपी दिल्ली की तरफ जा रहे थे। दरअसल ये आरोपी पैसों के लालच में किडनैपर बने।

एक आरोपी योगेश कन्नौजिया मेडिकल कॉलेज में एमएसी नर्सिंग का छात्र था जहां उसे पथरी का मरीज मिला और उसने छह महीने के बच्चे को गोद देने के लिए बच्चा लाने को कहा जिसके एवज में 60 हजार रुपए मिलने थे। इसमें उसने एक और आरोपी पवन सिंह को साथ लिया जो बेल्डिंग का काम करता है। दोनों ने काफी रेकी की और फिर इनकी नजर मनोना धाम पर टिक गई। बच्चे का किडनैप तो कर लिया लेकिन सरगना ने वीडियो कॉल कर जब बच्चा दिखाया तो उसने खरीदने से मना कर दिया क्योंकि बच्चा डेढ़ साल का था। सरगना का कहना था कि इतनी उम्र के बच्चे माता पिता को समझने लगते हैं। जब एनकाउंटर हुआ तो आरोपियों ने बच्चे को झाड़ियों में फेंक दिया लेकिन दरोगा सोमपाल ने जान की बाजी लगा कर बच्चे को गोद में लिया और मौके से भागे। एनकाउंटर में एक सिपाही भी घायल हुआ।

घटना थाना आंवला क्षेत्र की है। मनौना धाम से अपहृत डेढ़ वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे का अपहरण करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए, जबकि एक हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और अपहरण में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।

मामले में सामने आया है कि योगेश शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज से BSC नर्सिंग कर रहा है। एक मरीज ने उससे नवजात बच्चे की डिमांड की थी। इसके बदले पैसा देने की बात तय हुई थी। वहीं, तीन दिनों से बच्चा के गायब होने परिवार हलकान था। बच्चे की बरामदगी की सूचना मिलते ही एसपी साउथ अंशिका वर्मा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बच्चे को अपने गोद में लिया। इस दौरान उनके चेहरे पर भी बच्चे की सकुशल बरादमगी का भाव दिखा।

दरोगा ने बच्चे को एनकाउंटर स्थल से बाहर निकाला था। इसके बाद एसपी ने उसे अपनी गोद में ले लिया। काफी देर तक उसे दुलारा। इसके बाद उसे घरवालों को सौंप दिया। एनकाउंटर शहर के मनौना धाम से करीब 15 किलोमीटर दूर फुलासी तिराहे पर हुई है।