Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत सहित कई राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश की भी संभावना

नया शक्तिशाली चक्रवात जंगमी [डोमेंग] सक्रिय

37

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत सहित कई राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश की भी संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से कश्मीर, लद्दाख में बादलों की निरंतरता बनी हुई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से भी बादलों का बहाव पूर्व और मध्य दिशा की ओर बना हुआ है। इससे इन प्रदेशों में गर्मी से राहत मिलने लगेगी और बारिश की संभावनाएं भी रहेंगी।

दिल्ली, पंजाब में अधिकतम तापमान कल से 4-5 डिग्री नीचे आ सकता है। राजस्थान में भी गर्मी पर अगले दो दिन में अंकुश लग सकता है। पंजाब में आज हलकी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में भी गर्मी से राहत मिलने वाली है। पश्चिमी हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी। अगले 24 से 36 घंटों में ग्वालियर बेल्ट में अधिकतम तापमान 45 से 41 डिग्री, जबलपुर में 44 से 41, भोपाल में 43 से 41 और इंदौर में 41 से 39 डिग्री तक जाने की सम्भावना है। जबलपुर में आज हलकी बारिश के आसार हैं। शेष प्रदेश में 31 मई से 3 जून के बीच अच्छी बारिश की सम्भावना बन रही है, जो हवाओं के पश्चिम और पूर्व दिशा के मिश्रण से होगी।

बंगाल की खाड़ी में उत्तर और पूर्व दिशा से बादलों का संग्रह हो रहा है। इससे दक्षिणी राज्यों में बारिश होगी, असर ओडिसा, छग, महाराष्ट्र में भी होगा।

फिलीपींस के पास चक्रवात पूर्ण आकार में आ गया है नाम है – जंगमी [डोमेंग], यह आज 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उत्तर में जापान की तरफ बढ़ेगा और सोमवार को शक्तिशाली होकर 150 km से जापान के पास पहुंचेगा, जहाँ कागोशिमा में भारी तूफानी बारिश होगी।