Weather Update: राजस्थान के रास्ते बादल आज ,MP में करेंगे बारिश की गर्जना 

75

Weather Update: राजस्थान के रास्ते बादल आज ,MP में करेंगे बारिश की गर्जना 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मानसून पूर्व की बारिश दक्षिण-पूर्व दिशा से मध्य प्रदेश में होती है मगर पिछले साल की तरह इस बार भी बादलों का आगमन उत्तर-पश्चिम द्वार से हो रहा है। आज मध्य प्रदेश में राजस्थान के रास्ते बादल पहुंचकर मध्य और पश्चिम क्षेत्र में बारिश करेंगे जबकि दिल्ली की ओर से आ रहे बादलों से प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बारिश होगी। इस तरह आज ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, जबलपुर सहित अनेकों स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ बारिश की सम्भावना है।

सभी स्थानों पर तापमान में कमी भी आएगी। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 45 से घटकर 35 तक आ पहुंचा है यहाँ पश्चिमी हवाओं का प्रहार प्रदेश के उत्तरी भाग में ज़्यादा असर कर रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत के कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी,उत्तर-पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश में बारिश होगी जबकि बिहार ओडिसा, झारखण्ड, छग सहित उत्तर पूर्वी हिस्से में बादल परस्पर दिशाओं से टकराकर बारिश करेंगे। दक्षिण राज्यों में [तेलंगाना को छोड़कर] अब उत्तर की बजाय पूर्वी दिशा के बादलों से बारिश होगी। यहाँ हवाओं का रुख बदल रहा है।

इधर जापान की और पहुँचने वाला जंगमि चक्रवात आज 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार में आ गया है। यह अब 150 km की रफ़्तार से उत्तर-पूर्व की और मुड़ते हुए बुधवार को जापान के टोकियो के दक्षिण समुद्र में जाकर बिखर जायेगा। इससे अगले दो दिन में भारत के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बादलों का प्रभाव बढ़ेगा।