
Retired Men’s Association ने किया आरडीए पदाधिकारियों का सम्मान!
Ratlam : रिटायर्ड रेलवे मेन्स एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को नवनियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी और प्रवीण सोनी तथा श्रीमती राखी व्यास का सम्मान किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष कावड़े ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन पिछले 53 वर्षों से रेलवे पेंशनरों की निशुल्क सेवा कर रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष आरके सतवानी ने बताया कि पिछले एक वर्ष में 17 प्रकरणों का निराकरण कर विधवा, अविवाहित व तलाकशुदा महिलाओं को लाखों रुपए का एरियर दिलवाया गया है।

आरडीए अध्यक्ष का आश्वासन!
मनोहर पोरवाल ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि प्रस्ताव पर विचार कर उचित कार्यवाही की जाएगी और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह रहें मौजूद!
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष केएल गोसार, एचपी बैरागी, सह-सचिव वेदप्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा, मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अरविंद सोनी, अनिल तिवारी, संजय वोहरा, राहुल उपाध्याय, नरेन्द्र जोशी, हेमन्त राय, मदनलाल परमार, अशोक नागर, रेलवे डाक सर्विस, शिक्षा विभाग, टेलिकॉम कंपनी के पदाधिकारी सदस्य सुखदेव मुरार आदि उपस्थित रहें। संचालन शांतिलाल शर्मा ने किया और आभार आलोक सोनी ने माना!





