WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Child Marriage was Stopped : रतलाम में महिला-बाल विकास और पुलिस की सक्रियता से रुका बाल विवाह, नाबालिग दूल्हे की बारात लौटी खाली हाथ!

331
WhatsApp Image 2026 05 29 At 20.29.16

Child Marriage was Stopped : रतलाम में महिला-बाल विकास और पुलिस की सक्रियता से रुका बाल विवाह, नाबालिग दूल्हे की बारात लौटी खाली हाथ!

Ratlam : महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की तत्परता से बाजना में एक बाल विवाह रुकवाया गया। दूल्हा नाबालिग निकला, जिसके बाद बारात बिना फेरे लिए वापस लौट गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि चाइल्डलाइन और एसडीएम सैलाना को सूचना मिली थी कि ग्राम धोलपुरा निवासी छाया, पिता राकेश का विवाह 29 मई को ग्राम हाली वाला भगोरा निवासी निलेश, पिता कैलाश भगोरा से कराया जा रहा है।

एसडीएम सैलाना तरुण जैन के निर्देश पर बाजना परियोजना अधिकारी एहतेशाम अंसारी, पर्यवेक्षक रजनी मईडा, हबीबनूर पठान, ऑपरेटर परवेज खान और बाजना टीआई रविन्द्र दंडोतिया के निर्देशन में एएसआई कालू सिंह जामोद की टीम सुबह 6 बजे मौके पर पहुंची। बारात तड़के 4 बजे ही धोलपुरा पहुंच चुकी थी।

जांच में दुल्हन छाया की जन्मतिथि 1 जुलाई 2007 मिली। उसकी उम्र 18 वर्ष 10 माह थी। वहीं दूल्हे निलेश के आधार और अंकसूची से जन्मतिथि 1 नवंबर 2007 निकली। उसकी उम्र 18 वर्ष 6 माह पाई गई। कानूनन दूल्हे की उम्र 21 वर्ष होना जरूरी है। इस तरह दूल्हा नाबालिग निकला। टीम ने दोनों परिवारों को समझाया कि बाल विवाह कानूनी अपराध है।

इसमें सजा का प्रावधान है। समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने लिखित में दिया कि दूल्हे के बालिग होने के बाद ही विवाह करेंगे। इसके बाद बारात बिना शादी किए वापस लौट गई। कार्यवाही के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा और सहायिका कैलाशी भी मौजूद रहीं!