भोपाल में रहना नहीं चाहते TI, PHQ को भेजे आवेदन

37
डेड लाइन निकली, नहीं हुआ e-Office PHQ, अभी 15 दिन और लगेंगे

भोपाल में रहना नहीं चाहते TI, PHQ को भेजे आवेदन

भोपाल: राजधानी भोपाल में अब दर्जनभर थाना प्रभारी ड्यूटी नहीं करना चाहते और अपने तबादला दूसरे जिलों में कराने के लिए पुलिस मुख्यालय में आवेदन भी कर दिए हैं। दरअसल कुछ थाना प्रभारी ऐसे हैं, जो पहली बार भोपाल में टीआईशिप कर रहे हैं।

क्राइम मीटिंग के बाद सबसे ज्यादा आवेदन पहुंचे

पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने अभी कुछ समय पहले क्राइम मीटिंग ली थी। इस दौरान थाना प्रभारियों को अफसरों ने जमकर फटकार लगाई थी। बताया जाता है कि इस क्राइम मीटिंग के बाद थाना प्रभारियों के सबसे ज्यादा आवेदन पीएचक्यू पहुंचे हैं। कुछ ऐसे थाना प्रभारी हैं, जिन्हें भोपाल में पहली बार थाने में मिले

हैं।