Responsibility of State Women’s President : श्रीमती रजनी सोनी बनी ह्यूमंस राइट संगठन की प्रदेश महिला अध्यक्ष!

35

Responsibility of State Women’s President : श्रीमती रजनी सोनी बनी ह्यूमंस राइट संगठन की प्रदेश महिला अध्यक्ष!

Dehli/Indore : समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विगत 15 वर्षों से सक्रिय भूमिका निभा रहीं समाजसेविका श्रीमती रजनी धर्मपत्नी आकाश सोनी को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रताप करोसिया द्वारा ह्यूमंस राइट संगठन की प्रदेश महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह उपलब्धि स्वर्णकार समाज सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। बता दें कि श्रीमती रजनी सोनी लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं। बेटी बचाओ आंदोलन में उनका विशेष योगदान रहा है।

IMG 20260531 WA0018

राष्ट्रीय विवाह मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश सोनी ने बताया कि श्रीमती रजनी सोनी भारतीय जनता पार्टी में कार्यालय मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं तथा वर्तमान में भी वह भाजपा में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त वे अखिल भारतीय मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय विवाह मंच की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं। समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान, महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहें उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति पर समाजजनों एवं विभिन्न संगठनों में हर्ष का वातावरण है।

IMG 20260531 WA0020

राष्ट्रीय विवाह मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेखा सोनी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम भामा तथा अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने श्रीमती रजनी सोनी के मनोनयन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उपलब्धि भरें कार्यकाल के लिए अग्रीम शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश स्वर्णकार विचार मंच की अध्यक्ष रीटा सोनी, प्रदेश प्रवक्ता योगिता सोनी एवं जिलाध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वर्णकार विचार मंच इंदौर द्वारा रजनी सोनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी गईं!