Won Bronze Medal : रतलाम की बेटी उप-निरीक्षक पूनम शर्मा ने राष्ट्रीय पुलिस योगासन स्पर्धा में जीता कांस्य, बढ़ाया मध्य प्रदेश का मान!

141

Won Bronze Medal : रतलाम की बेटी उप-निरीक्षक पूनम शर्मा ने राष्ट्रीय पुलिस योगासन स्पर्धा में जीता कांस्य, बढ़ाया मध्य प्रदेश का मान!

Ratlam : जिले के सैलाना के ग्राम धामनोद की बेटी उप-निरीक्षक पूनम शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश-भर की पुलिस इकाइयों एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस को कांस्य पदक दिलाया।

WhatsApp Image 2026 06 01 at 8.23.04 AM 1
हरियाणा के करनाल स्थित मधुबन पुलिस अकादमी में 23 से 27 मई तक आयोजित तृतीय अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2026-27 अंतर्गत योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए उप-निरीक्षक (अ) पूनम शर्मा ने सीनियर वर्ग (सी) की ट्रेडिशनल योगासन स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक अर्जित किया। पूनम की इस उपलब्धि से न केवल मध्य प्रदेश पुलिस, बल्कि धामनोद, सैलाना एवं पूरे रतलाम जिले का गौरव बढ़ा है।

यह उपलब्धि प्रदेश के खिलाड़ियों, विशेषकर महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उनकी लगन, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान दिलाया है।
मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों, खेल प्रेमियों तथा क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उप निरीक्षक पूनम शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं!