
रतलाम में 2 जून से होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ!
Ratlam : श्री हरिहर सेवा समिति, श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट व भट्ट परिवार द्वारा आयोजित ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ 2 जून 2026 मंगलवार सायं 4 बजे से सैलाना , बंजली रोड़ स्थित दयाल वाटिका पर होगा। जिसकी पूर्णाहूति 9 जून 2026 मंगलवार को होगी। अधिक मास भगवान विष्णु (पुरुषोत्तम) को समर्पित है इस पवित्र माह में किए गए धार्मिक कार्यों का फल अनंत गुना माना जाता है पद्मपुराण के अनुसार इस मास में भगवान विष्णु के नाम का जाप, व्रत कथा सुनना और दान करना मोक्ष और सभी कष्टों से मुक्ति दिलाता हैं इसे आत्म शुद्धि का सबसे उत्तम समय माना गया हैं। इस पुण्य पवित्र पुरुषोत्तम मास में शहर में श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विश्व विख्यात कथावाचक श्रदेय पूज्यपाद महंत केशवपुर मठ स्वामी 1008 महामंडलेश्वर चिदम्बरानंद सरस्वती (मुंबई) के मुखारविंद से अमृत पान शहर के धर्म प्रेमी नागरिकों को करवाया जाएगा।

मीडिया प्रभारी राकेश पोरवाल ने बताया कि कथा के दौरान शोभा यात्रा, परीक्षित जन्म एवं सुखदेव आगमन, सती एवं ध्रुव चरित्र, राम जन्म, कृष्ण जन्म, कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, गोप गीत ,रुक्मणी विवाह ,भगवान का विवाह, सुदामा चरित्र, परीक्षित का अंतिम उपदेश एवं पूर्णाहुति तथा प्रसादी संपन्न होगी। कथा परीक्षित श्रीमती श्यामा देवी तथा श्रीमान मोहनलाल भट्ट रहेंगे। कथा के लिए जजमान तथा परिवार के सदस्यों सहित राजाराम मोतियानी, कैलाश व्यास, सुनील भट्ट, महेंद्र भट्ट व हरीश सुरोलिया ने पंडाल पूजा कर आरती की। आयोजन के संरक्षक कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, समाजसेवी डॉ राजेश शर्मा, भेरूलाल शर्मा, प्रकाश मजावदिया, मनोहर पोरवाल, सचिन तिवारी, नवीन व्यास, अभय काबरा, ललित दख, पातीराम शर्मा, सुभाष सोनी, जसपाल बग्गा, राजेश धनोतिया, विश्वजीत टंडन, गोविंद काकानी, सतीश झवर, आदि हैं। मदनलाल भट्ट, रमेश चंद्र भट्ट, ओमप्रकाश भट्ट, जगदीशचंद्र राव, शांतिलाल राव, हेमंत राव आदि ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से इस ज्ञानयज्ञ में भाग लेने का आग्रह किया हैं!





