
IndiGo and Air India: भोपाल से हैदराबाद और मुंबई की 1-1 फ्लाइट 1 जून से बंद, बेंगलुरु की उड़ान 17 जून से हफ्ते में सिर्फ 3 दिन चलेगी!
भोपाल : देश की दो बड़ी एयरलाइंस- IndiGo और Air India जून से रोजाना अपनी लगभग 250 घरेलू उड़ानें कैंसिल करने जा रही हैं. इसके पीछे आसमान छूती एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF- जेट फ्यूल) की आसमान छूती कीमतें और यात्रा की मांग में आई कमी है.
उड़ानों में यह कटौती जून से अगस्त तक, यानी गर्मियों के महीनों में भी जारी रहने की उम्मीद है. आमतौर पर जून से अगस्त के बीच स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद हवाई यात्रा की मांग कम हो जाती है. मांग में इस कमी और ईंधन पर बढ़े खर्च को बैलेंस करने के लिए एयरलाइंस कंपनियां यह कदम उठा रही हैं. ऐसे में अगर इस बीच आपकी भी फ्लाइट कैंसिल होती है, तो आपको फ्री-डेट चेंज, वैकल्पिक रूट या फुल रिफंड देने का ऑप्शन दिया जाएगा.
भोपाल-हैदराबाद उड़ान 15 जून तक बंद
इसके अनुसार, इंडिगो की भोपाल-हैदराबाद उड़ान 1 से 15 जून तक बंद रहेगी। इसी तरह एअर इंडिया की भोपाल-मुंबई फ्लाइट 1 जून से 31 जुलाई तक संचालित नहीं होगी, हालांकि इस बीच 18 जून और 7 जुलाई को सेवा उपलब्ध रहेगी।
भोपाल-बेंगलुरु फ्लाइट 17 जून से हफ्ते में 3 दिन
इंडिगो की भोपाल-बेंगलुरु फ्लाइट 17 जून से 24 अक्टूबर तक केवल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। वहीं, एअर इंडिया की भोपाल-दिल्ली उड़ान 1 से 31 जुलाई तक बंद रहेगी। इससे नियमित यात्रियों, बिजनेसमैन और कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए विकल्प कम हो जाएंगे।





