WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

सयाजी स्क्वेयर पर तेज रफ्तार थार पलटी, चार युवक घायल

164

सयाजी स्क्वेयर पर तेज रफ्तार थार पलटी, चार युवक घायल

इंदौर :  विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित सयाजी स्क्वेयर पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार थार जीप हादसे का शिकार हो गई। सड़क पर पलटी खाई थार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे में वाहन में सवार चार युवक घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सयाजी होटल के पास तेज गति से जा रही थार जीप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे युवकों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अचानक सामने वाहन आने से संतुलन खोया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सामने अचानक एक वाहन आने के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।