Bhopal News: विधानसभा में अफसर दे रहे सदन में गलत जानकारी

अफसरों की मिलीभगत से शराब माफियाओं को दिया जा रहा धान

993
आगामी विधानसभा सत्र में सदन में गूंजेगी नीति आयोग की रिपोर्ट और प्रदेश की गरीबी ...

भोपाल। प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा और हीरा अलावा ने आरोप लगाया कि विधानसभा में अफसर गलत जानकारी दे रहे हैं। दोनों ने अपने-अपने अलग-अलग सवालों पर यह आरोप लगाए हैं। सज्जन सिंह वर्मा ने धान को लेकर आरोप लगाया कि अफसरों की मिलीभगत से यह शराब माफियाओं को दिया जा रहा है।

सज्जन सिंह वर्मा ने पिछले तीन सालों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन को लेकर सवाल उठया। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत आंकड़े दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 546 मैट्रीक टन धान 1 करोड़ रुपए में बिक गया, जो गलत है। पूरा धान शराब माफियाओं को दिया जा रहा है। शराब माफिया और अफसर मिलकर सरकार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। धान की मिलिंग की भी व्यवस्था नहीं है। इस पर मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि विधायक के आरोप गलत हैं।

वहीं कांग्रेस विधायक हीरा अलावा ने भी गलत जानकारी दिए जाने का आरोप लगाया। जिस पर अध्यक्ष ने उन्हें सलाह दी कि यदि उन्हें लगता है कि उत्तर गलत दिया गया तो वे इसके लिए आवेदन दें। दरअसल अलावा ने पूछा था कि वेरी डेंस फॉरेस्ट, मांडरेटली डैंस फॉरेस्ट और ओपन फॉरेस्ट कितना बड़ा, वहीं उन्हें कैम्पा की राशि को लेकर भी सवाल करते हुए गलत जानकारी दिए जाने का आरोप लगाया।