श्री महाकालेशवर मन्दिर के त्रिनेत्र प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय ई गॉवर्नेंस पुरुस्कार मिला

34

श्री महाकालेशवर मन्दिर के त्रिनेत्र प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय ई गॉवर्नेंस पुरुस्कार मिला

उज्जैन: श्री महाकाल नगरी उज्जैन के लिए गर्व की बात है कि “TRINETRA – AI Based Video Surveillance System” को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार (NAeG) 2026 के लिए चयनित किया गया है। यह परियोजना महाकाल रुद्रसागर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट एरिया (MRIDA) तथा श्री महाकालेशवर मन्दिर की सुरक्षा और निगरानी के लिए विकसित की गई है। यह परियोजना श्री महाकालेशवर मन्दिर द्वारा संचालित की जा रही है।

TRINETRA एक अत्याधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित वीडियो सर्विलांस प्रणाली है, जिसमें उन्नत फेसियल रिकॉग्निशन, वाहन नंबर प्लेट पहचान (ANPR), रियल-टाइम वीडियो एनालिटिक्स और भीड़ प्रबंधन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यह प्रणाली मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की 24 घंटे निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाती है।

उज्जैन स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत स्थापित इस निगरानी नेटवर्क में 500 से अधिक AI-सक्षम कैमरे लगाए गए हैं, जो संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने, भीड़ नियंत्रण और जांच प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता करते हैं।

केंद्र सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में TRINETRA को देश की उत्कृष्ट डिजिटल और नागरिक-केंद्रित नवाचार परियोजनाओं में शामिल किया गया है। पुरस्कार वितरण समारोह 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान दिया जाएगा।
इस उपलब्धि से न केवल श्री महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, बल्कि उज्जैन को स्मार्ट और सुरक्षित धार्मिक नगरी के रूप में भी नई प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है।