
खाद की ई टोकन व्यवस्था डीजल पेट्रोल के दामो में लगातार मूल्य वृद्धि से भड़के किसानों ग्रामीणों ओर कांग्रेस जनों ने घेरा केंद्र ओर राज्य सरकार को
मन्दसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर । जिले भर किसानों ग्रामीणों ओर कांग्रेस जनों का सरकारों के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है ओर मल्हारगढ़ पिपलिया मंडी नारायणगढ़ किसानों को खाद के लिए ई टोकन व्यवस्था एवं केंद्र की मोदी सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल के मूल्यों में कीगई बेहताशा वृद्धि के खिलाफ विधानसभा युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल अहीर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा,बाबुखा मेवाती की उपस्थिति में कांग्रेसजनों एवं किसानों ने बसस्टैंड पर भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ चिलचिलाती धूप में 2 घन्टे तक जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम का एक ज्ञापन नायब तहसीलदार पंकज जाट को सोपा।
प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए ज्ञापन का वाचन करते हुवे जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष बाबुखा मेवाती ने कहा कि वर्तमान में किसानों के खाद की जो व्यवस्था ई टोकन के माध्यम से की गई है व पूर्णतः किसान विरोधी नीति है ऐसा लगता है सरकार खाद नही अफीम के पट्टे दे रहीं हो।खाद के लिए ई टोकन की वही स्थिति निर्मित होगी जैसे गेंहू,चना,रायड़ा समर्थन मूल्य पर खरीदी की हुई थी।और ई टोकन खाद व्यवस्था में किसानों पर 150 से 200 रुपये का आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा।हमारी सरकार से मांग है कि नारायणगढ़ सहित ऐसे प्रमुख नगर एवं कस्बो में नगद खाद वितरण केंद्र स्थापित किये जाय साथ ही किसानों को सभी प्रकार के खाद समय पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाय।क्योकि पहले ही किसानों को लागत मूल्य नही मिल रहा है और किसी भी उपज के वाजिव दाम नही मिलने से किसान कर्जदार होता जारहा है।
महामहिम केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की डॉ,मोहन सरकार पेट्रोल,डीजल पर लगातार भाव बढ़ा कर लोगो के जेबो पर डाका डालने का काम कर रही है पहले ही महंगाई आसमान छू रही है।डीजल मूल्य वृद्धि से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा वही वाहन चालको को भी डीजल पेट्रोल आर्थिक संकट में डालने का काम करेंगे। सरकार से किसानों के लिए खाद व्यवस्था पर्याप्त एवं सुगम करने के साथ ही डीजल पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस ली जाए।
प्रदर्शकारियों ने प्रदर्शन स्थल पर खाद का कट्टा रखकर एवं मोटरसाइकिल पर सफेद कपड़ा कफ़न ओढ़ा कर पुष्पांजलि की एवं दो मिनीट का मौन रखकर डीजल पेट्रोल के दामो में मूल्य वृद्धि का विरोध भी किया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव मुकेश निडर ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में काफी अंतर है।मोदी एवं मोहन सरकार हर मोर्चे पर फेल होगई है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा ने कहा कि मोदी सरकार अडानी ओर अम्बानी के हाथो की कठपुतली बनी हुई है किसानों की इस सरकार को कोई चिंता नही है।
ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा दुःखी एवं परेशान है तो वह हमारा अन्नदाता किसान है मोदी सरकार किसानों पर नित नए प्रयोग कर उन्हें कर्ज वान बना रही है किसानों को आज किसी भी उपज के वाजिब दाम नही मिल रहे है।खेती किसानी घाटे का धंधा साबित हो रही है।
कांग्रेसनेता रामचंद्र करुण ने कहा कि मोदी जी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी पर आज किसान खून के आंसू रोने को मजबूर है उसकी आय तो दोगुना नही हुई पर महंगाई जरूर चार गुना होगई।
इस मौके पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष द्वय अजित कुमठ,लियाकत मेव,जनपद ज़दस्य श्यामलाल मालवीय चावली,नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिलीप यादव,सुनील दिवाणीया,पवन पाटीदार,नेमीचंद डाका,हरीश मालवीय एडव्होकेट,छोटेलाल सैनी,अनिल मुलासिया,मंडलम अध्यक्ष किशनलाल चौहान,गजेन्द्रसिंह चूंडावत,विनय ,मदन,घनश्याम सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेसजन मौजूद थे।





