Suspend: नॉमिनी से 10 हजार की घूस मांगना पड़ा भारी, मैनेजर सस्पेंड

114

Suspend: नॉमिनी से 10 हजार की घूस मांगना पड़ा भारी, मैनेजर सस्पेंड

रायपुर: जिला सहकारी बैंक रायपुर की एक महिला मैनेजर की मनमानी का मामला सामने आया है। मृतक के नॉमिनी से 10 हजार की घूस मांगना मैनेजर को भारी पड़ गया।

कलेक्टर के आदेश पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

निपानिया की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा में प्रभारी मैनेजर के पद पर तैनात अनीता पाण्डेय के खिलाफ कलेक्टर के पास शिकायत पहुंची थी। इस शिकायत ने बैंक के अंदर चल रही धांधली की पोल खोलकर रख दी।

WhatsApp Image 2026 06 15 at 2.51.04 PM

शिकायतकर्ता ने बताया कि बैंक में मृतक खातेदार के नॉमिनी से राशि के भुगतान के बदले घूस की मांग की गई थी। अनीता पाण्डेय ने काम निकालने के नाम पर सीधे 10,000 रुपये रिश्वत मांगे थे। पीड़ित ने चुप बैठने के बजाय हिम्मत दिखाई और सीधे कलेक्टर के जनदर्शन में पहुंच गया।शिकायत मिलते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत जांच के लिए नोडल अधिकारी को तैनात किया। जब जांच रिपोर्ट आई, तो मैनेजर पर लगे आरोप पूरी तरह सच साबित हुए। इसके बाद कलेक्टर ने बिना देरी किए उन्हें निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। अनीता पाण्डेय को बैंक कर्मचारी सेवा नियम के तहत सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल, उनका मुख्यालय महासमुंद शिफ्ट कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें सिर्फ आधे वेतन के बराबर जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। इस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं मिलेगी। बिना लिखित अनुमति के वह मुख्यालय महासमुंद छोड़कर कहीं नहीं जा सकेंगी।